#प्रदेश

UP Accident : लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, अन्य घायल

Advertisement Carousel

 

लखीमपुर खीरी । लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं।

हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मौके पर चला राहत और बचाव कार्य

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल Khamaria स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

मजदूरी कर लौट रहे थे सभी यात्री

पुलिस के अनुसार मैजिक वाहन में सवार सभी लोग मजदूरी कर वापस अपने गांव Nanpara लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे लखीमपुर से अपने घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की दिशा से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।