उन्नाव एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: स्लीपर बस ने कार को रौंदा, महिला व दो मासूम समेत 5 की मौत, 17 यात्री घायल
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला, दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। झपकी आने से डिवाइडर पार कर गई बस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस में करीब 85 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे चालक को कथित […]



