Big news: सुशासन तिहार कार्यक्रम में चली चाकू, सरपंच घायल; मंच के सामने मची अफरा-तफरी

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया। हमले में सरपंच मानिकलाल वर्मा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भाषण चल रहा था, तभी गांव निवासी जितेन्द्र यादव ने अचानक हमला कर दिया। मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





