Big news: सुशासन तिहार कार्यक्रम में चली चाकू, सरपंच घायल; मंच के सामने मची अफरा-तफरी

  डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया। हमले में सरपंच मानिकलाल वर्मा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भाषण चल रहा था, तभी गांव निवासी जितेन्द्र यादव ने अचानक हमला कर दिया। मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा […]

मई की इस तपती गर्मी में छत्तीसगढ़ में घर-घर पहुँचेगी सरकार,गाँव-गाँव, वार्ड-वार्ड: अब मौके पर होगा हर शिकायत का निपटारा

० 1 मई से CM से कलेक्टर तक, होम विज़िट और तुरंत समाधान नई दिल्ली। मई की तपती दोपहर में छत्तीसगढ़ के गाँवों और शहरों में इस बार एक अलग ही हलचल है। लोग अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाएंगे, बल्कि सरकार खुद उनके दरवाज़े तक पहुंचेगी। इसी सोच के साथ आज से “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत हो गई है। 1 मई से 10 जून तक चलने वाला यह अभियान पूरे प्रदेश में प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रयास है, जहाँ लोगों की समस्याएँ सुनी ही नहीं जाएंगी, बल्कि मौके पर ही समाधान देने की व्यवस्था भी की गई है। इस अभियान में है मुख्यमंत्री विष्णु देव […]

सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में समस्या निवारण शिविर, सरकार पहुंचेगी घर-घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने ‘सुशासन तिहार 2026’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अभियान के तहत 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि 30 अप्रैल 2026 तक लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें भूमि संबंधी मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के साथ-साथ मनरेगा के तहत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राही योजनाओं के भुगतान, […]