रजबंधा मैदान स्थित कॉम्प्लेक्स में लिफ्टकांड: भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग 15 मिनट तक फंसे रहे

रायपुर। राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत कुल 7 लोग लिफ्ट के अंदर करीब 15 मिनट तक फंसे रहे।
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सुरक्षा गार्ड व कर्मचारियों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
भाजपा प्रवक्ता ने प्रबंधन पर लगाए आरोप
लिफ्ट से बाहर आने के बाद भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा किइस कॉम्प्लेक्स में पहले भी लिफ्ट खराब होने की घटनाएं हो चुकी हैं.कई बार बुजुर्ग और महिलाएं भी लिफ्ट में फंस चुके हैं.प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा.उन्होंने प्रशासन से मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मदद के लिए अलार्म और कॉल, लेकिन देरी से राहत
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट अचानक बंद हो जाने के बाद अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म और फोन के जरिए मदद की कोशिश की, लेकिन तुरंत तकनीकी सहायता नहीं मिल पाई।
इसके बाद सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने मिलकर लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी लोगों को बाहर निकाला गया।रायपुर की कई कमर्शियल बिल्डिंग्स में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं लगातार चर्चा में हैं।




