जांजगीर की अमिता श्रीवास ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत… काठमांडू अस्पताल में भर्ती

जांजगीर। अमिता श्रीवास ने 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि हासिल की।
हालांकि समिट पूरा करने के बाद बेस कैंप लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान, अत्यधिक ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्थिति गंभीर होने पर रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें तत्काल Kathmandu पहुंचाया।
अमिता को फिलहाल Norvic International Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वे गंभीर फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस घटना की जानकारी Vishnu Deo Sai ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को काठमांडू प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से लगातार समन्वय बनाए रखने तथा अमिता के उपचार के लिए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।




