जांजगीर में धधका पद्मिनी मल्टीप्लेक्स, आग से मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान
० स्क्रीन तक पहुंचीं लपटें, नर्सिंग होम खाली कराया गया; दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू जांजगीर-चांपा। शहर के कोरवा पारा स्थित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मल्टीप्लेक्स का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया और लपटें स्क्रीन नंबर-1 तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मल्टीप्लेक्स से उठते घने धुएं ने आसपास के क्षेत्र […]



