#प्रदेश

दिल्ली से लौटते ही एक्शन में सीएम विष्णुदेव साय, कल शाम बुलाई कैबिनेट की बैठक

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 मई को अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

हालांकि सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न जनहित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा आम लोगों को राहत देने वाले कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक सुधार, विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़े फैसलों पर बड़ा निर्णय ले सकती है।