दिल्ली में सीएम साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात,संगठनात्मक मुद्दों और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

रायपुर। दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान विष्णु देव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी कि बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने, गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं को रोजगार और मातृशक्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा हुई।
गौरतलब है कि नितिन नवीन वर्ष 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी रह चुके हैं। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। जुलाई 2024 से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक उन्होंने राज्य प्रभारी के रूप में भी संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी।





