भाजपा में बड़ा बदलाव तय! नई टीम और मोदी मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार, कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन और केंद्र सरकार में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सोमवार देर रात रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आवास पर अहम बैठक हुई, जिसमें संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बदलाव के खाके पर चर्चा की गई। बैठक में नई टीम और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार किया गया। नई टीम में दिखेगा पीढ़ी परिवर्तन का संदेश जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन में इस बार कई नए […]



