#प्रदेश

सूरजपुर में कांग्रेस का अनशन खत्म: प्रशासन के आश्वासन के बाद बैज और सिंहदेव ने पिया नारियल पानी 

Advertisement Carousel

 

सूरजपुर। सूरजपुर में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच शुरू हुआ कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया है। Deepak Baij और पूर्व डिप्टी सीएम T S Singh Deo ने प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया।

दोनों नेता कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी चर्चा के बाद नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया गया।

प्रशासन ने मानी कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें

कांग्रेस नेताओं की ओर से रखी गई तीन प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने सहमति जताई—

० भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज की गई
० नागेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे
० Vishrampur Police Station के थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया

इन मांगों के मानने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।

दीपक बैज बोले — “आखिरकार न्याय की जीत हुई”

अनशन खत्म करते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सभी मांगें मान ली गई हैं और यह न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव की सहमति से आंदोलन स्थगित किया जा रहा है।

भूपेश बघेल का पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भी पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला था। चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेताओं पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस अधिकारियों के नाम “याद रखे जाएंगे।”

क्या है पूरा विवाद?

कांग्रेस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के बीच चुनावी माहौल को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि बाद में भाजपा नेताओं की शिकायत पर नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि नरेंद्र जैन ने कथित तौर पर कटार दिखाकर धमकी दी थी। हालांकि अब तक पुलिस कथित हथियार बरामद नहीं कर सकी है।