स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, 2 महीने चलेगा जनआंदोलन; सीएम हाउस घेराव का ऐलान

0 पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- स्मार्ट मीटर बना ‘लूट का मीटर’, 400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना बहाल करने समेत कई मांगें रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ दो महीने तक प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने का ऐलान किया। कांग्रेस 1 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत करेगी और अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगे बिजली बिल से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अब ‘लूट […]

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का ऐलान- ‘गरीबों के घर उजाड़कर नहीं बनने देंगे विधायक कॉलोनी’

  रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तोड़कर विधायक कॉलोनी बनाना स्वीकार नहीं है और कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए दूसरी जगह जमीन चयन करने की मांग की है। ‘विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर क्यों तोड़े?’ दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव में लोग पिछले 30-40 वर्षों से रह रहे थे, लेकिन 29 जून को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके मकान ध्वस्त कर दिए। उन्होंने दावा किया कि […]

रायपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, बोले- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा

  रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को रायपुर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आज अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं और भाजपा की कथनी व करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है। संगठन को मजबूत करने देशभर में अभियान वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ चला रही है। उन्होंने बताया कि अब तक नौ राज्यों में यह अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है और आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों में भी विस्तार दिया जाएगा। भाजपा पर […]

राहुल गांधी ने नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर लिया चाय-मैगी का स्वाद, काफिला अचानक रुकने से लोग हुए उत्साहित

  ० संगठन शिविर से लौटते वक्त किया अनौपचारिक पड़ाव, कांग्रेस नेताओं के साथ बिताए कुछ पल रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट लौटते समय उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुक गया, जहां उन्होंने चाय और मैगी का आनंद लिया। राहुल गांधी दिनभर कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों और नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए मैगी पॉइंट पर रुककर सहज और […]

महंगाई और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार पर साधा निशाना

धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के तत्वावधान में खाद-बीज की कमी, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता, एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन तथा कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, कुरूद के पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लेख राम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने, डीजल-पेट्रोल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और आवश्यक वस्तुओं की महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। कार्यक्रम को संबोधित […]

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर बेवजह लाठीचार्ज दमन की कार्रवाई निंदनीय – दीपक बैज

  ० नीट के पेपर लीक मामले में धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए रायपुर। नीट के पेपर लीक मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे एनएसयुआई कार्यकर्ताओं पर किये गये बर्बरतार्पूण लाठीचार्ज की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी अक्षमता को छुपाने के लिए बर्बरता पर उतर आई है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्रों के हक की मांग करने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में एकत्रित हुए थे। भाजपा सरकार छात्रों के प्रदर्शन से घबरा गई भाजपा ने उनके खिलाफ लाठियों से प्रहार करवाया। […]

विश्रामपुर मुद्दे पर गरजे दीपक बैज, बोले- “प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहा”

  रायपुर। विश्रामपुर में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक टकराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैज ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। “कांग्रेस का गढ़ होने के कारण रोका गया चुनाव” दीपक बैज ने कहा कि 25 से 27 मई तक कांग्रेस ने सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन […]

सूरजपुर में कांग्रेस का अनशन खत्म: प्रशासन के आश्वासन के बाद बैज और सिंहदेव ने पिया नारियल पानी 

  सूरजपुर। सूरजपुर में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच शुरू हुआ कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया है। Deepak Baij और पूर्व डिप्टी सीएम T S Singh Deo ने प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। दोनों नेता कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी चर्चा के बाद नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया गया। प्रशासन ने मानी कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें कांग्रेस नेताओं की ओर से रखी गई तीन प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने सहमति जताई— ० […]

सरकार औद्योगिक मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाह – दीपक बैज

  0 वेदांता पावर में प्रबंधन की गंभीर लापरवाही चीनी मशीनरी से फैक्ट्री बनाई -डॉ. महंत 0 यूसीसी आदिवासियों के हितों, संवैधानिक अधिकारों के हनन के लिए 0 कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, मोदी सरकार परिसीमन को इससे अलग रखे रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वेदांता पावर की दुर्घटना सरकार के उद्योग विभाग और प्रबंधन की लापरवाही से हुई। हमने वहां पर जो देखा लोगों से चर्चा किया उससे साफ हो रहा कि यह दुर्घटना घोर लापरवाही का परिणाम है। सावधानी बरती जाती तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। इस दुर्घटना में सरकार की भी लापरवाही है, सरकार के […]

भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित,दुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया भाजपा अपनी राजनीति के लिए आदिवासियों को मोहरा बना रही

० कांग्रेस जांच दल की रिपोर्ट से साफ नारायणपुर की युवतियों को बजरंग दल ने प्रताड़ित किया रायपुर। भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया कि भाजपा अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति के लिये आदिवासियों को मोहरा बना रही है। कांग्रेस जांच दल ने ओरछा, नारायणपुर जाकर पीड़ित युवतियों और उनके परिजनों से मिला तथा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी लिये पीड़ित युवतियों और परिवार जनों से मिलने के बाद यह साफ हो गया कि नारायणपुर की तीनों युवतियों को बजरंग दल ने अपनी स्तरहीन राजनीति के लिए प्रताड़ित किया तथा पूरे मामले में पुलिस का भी […]