CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।हालांकि बुधवार को रायपुर समेत कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। कहीं तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई, तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
मौसम विभाग ने रायपुर में 28 मई को भी हीटवेव की चेतावनी जारी की है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम ने बदला मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव आया है।कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि कई जगहों पर गर्मी का असर बरकरार रहा। विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है।
प्रदेश के सबसे गर्म जिले
Durg — 45.5°C
Kabirdham — 44°C
Bemetara — 43.8°C
Janjgir-Champa — 43.7°C
रायपुर — 43.6°C
जल्द मिल सकती है राहत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।





