#प्रदेश #राष्ट्रीय

Big news : कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Advertisement Carousel

 

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Siddaramaiah ने दोपहर करीब 3 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक के बाद सिद्दरमैया ने यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के संकेत के बाद नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हुई थी।

इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि D. K. Shivakumar को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के भीतर बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच भी हलचल बढ़ गई है।