मंदिर में दर्शन में देरी पर बवाल, BJP विधायक की बेटी पर महिला SI को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV वायरल
मांड्या। कर्नाटक के मांड्या जिले में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने मंदिर में दर्शन को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। दर्शन में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना 12 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। भीमा अमावस्या के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सब-इंस्पेक्टर सविता बी. की अराठी उक्कड़ा मंदिर में ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस शिकायत के […]



