लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला गुरुवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शांतिनगर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे फिर लोकभवन लौटेंगे।
दौरे के अंत में लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।





