#Uncategorized #प्रदेश

आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ का इंतजार खत्म, 22 जून को होगी विजेताओं की घोषणा

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आवास मेला-2025 में संपत्ति बुक कराने वाले हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है। मंडल द्वारा 22 जून को लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को कार, बाइक, स्कूटी समेत कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

दरअसल, मंडल ने वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल करते हुए 5,145 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का विक्रय किया है, जिसकी कुल कीमत 1,104 करोड़ रुपये से अधिक है। यह मंडल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक विक्रय माना जा रहा है।

OTS योजना से मिला बड़ा फायदा

वन टाइम सेटलमेंट (OTS-2) योजना के तहत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट दी गई, जिसके चलते 1,533 संपत्तियों का विक्रय हुआ। इस योजना से मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली।

आवास मेले में हुई थी रिकॉर्ड बुकिंग

नवंबर 2025 में रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के दौरान मंडल ने 26 जिलों में 2,080 करोड़ रुपये की लागत वाली 56 नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत की थी। वहीं मेले के दौरान ही करीब 305 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय हुआ था।

लक्की ड्रॉ में मिलेंगे ये शानदार उपहार

आवास मेला-2025 और 31 दिसंबर 2025 तक पंजीयन कराने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए आयोजित लक्की ड्रॉ में शामिल हैं—

मारुति स्विफ्ट कार
होंडा शाइन मोटरसाइकिल
एक्टिवा स्कूटी
वाशिंग मशीन
रेफ्रिजरेटर (फ्रिज)
टेलीविजन
अन्य आकर्षक उपहार
22 जून को होगा ड्रॉ

लक्की ड्रॉ का आयोजन 22 जून 2026 को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव मौजूद रहेंगे। ड्रॉ की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से संपन्न होगी और पात्र हितग्राही मौके पर उपस्थित होकर पूरी प्रक्रिया देख सकेंगे।