आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ का इंतजार खत्म, 22 जून को होगी विजेताओं की घोषणा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आवास मेला-2025 में संपत्ति बुक कराने वाले हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है। मंडल द्वारा 22 जून को लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को कार, बाइक, स्कूटी समेत कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। दरअसल, मंडल ने वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल करते हुए 5,145 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का विक्रय किया है, जिसकी कुल कीमत 1,104 करोड़ रुपये से अधिक है। यह मंडल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक विक्रय माना जा रहा है। OTS योजना से मिला बड़ा फायदा वन टाइम सेटलमेंट (OTS-2) योजना के तहत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट […]