#धार्मिक

आज का राशिफल 20 जून 2026: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें किसके लिए कैसा रहेगा दिन

Advertisement Carousel

मेष: खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। सुबह का समय महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बेहतर रहेगा। शाम के बाद बड़े फैसले टालें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1

वृष: बातचीत और संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शाम को बड़े निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मिथुन: आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश और खरीदारी के लिए समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 11

कर्क: व्यक्तित्व और करियर में सफलता के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी छाप मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

सिंह: आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 5

कन्या: करियर और आय के मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9

तुला: करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

वृश्चिक: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

धनु: अचानक लाभ या कोई नई अवसर भरी खबर मिल सकती है। शाम के बाद मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4

मकर: रिश्तों और साझेदारी के मामलों में दिन बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में नए समझौते फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5

कुंभ: सेहत में सुधार और कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। सोच-समझकर बोलने की जरूरत रहेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

मीन: प्रेम, रचनात्मक कार्य और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन संबंधी निर्णय सुबह लेना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 9

आज का विशेष उपाय:
पीपल के वृक्ष पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है।