#प्रदेश

‘तीजन बाई का जाना छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अपूरणीय क्षति’… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स पहुंचकर दी अंतिम श्रद्धांजलि

Advertisement Carousel

 

रायपुर। विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित एम्स पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा के बल पर पंडवानी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने अपने जीवनभर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को देश-दुनिया में गौरवान्वित किया और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन केवल एक महान कलाकार की विदाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी एम्स पहुंचकर डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।