#प्रदेश

अदाणी फाउंडेशन की पहल: रायगढ़ के 5 गांवों में तालाब गहरीकरण से बढ़ेगी जल संरक्षण क्षमता

Advertisement Carousel

 

रायगढ़। जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत संयंत्र के आसपास स्थित पांच गांवों में तालाब गहरीकरण का कार्य शुरू किया है। इस परियोजना का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।

5 गांवों में चल रहा तालाब गहरीकरण कार्य

परियोजना के अंतर्गत बरपाली, छोटे भंडार, तिलगी, रुचिदा और सरवानी गांवों के पांच तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूरा होने पर करीब 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी, जिससे वर्षा जल का बेहतर संचयन और भू-जल पुनर्भरण संभव होगा।

105 एकड़ कृषि भूमि को मिलेगा लाभ

इस पहल से आसपास के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। अनुमान के अनुसार—

रुचिदा – 50 एकड़
तिलगी – 25 एकड़
सरवानी – 20 एकड़
बरपाली – 15 एकड़

यानी कुल करीब 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता भी कम होगी।

पशुपालन और मत्स्य पालन को भी मिलेगा बढ़ावा

तालाबों के गहरीकरण से केवल जल संरक्षण ही नहीं, बल्कि पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रत्येक तालाब में ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक-एक पचरी (घाट) का निर्माण भी कराया जा रहा है।

ग्रामीण विकास की दिशा में अहम पहल

अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि वह स्थानीय समुदाय के सहयोग से ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक हों। जल संरक्षण पर आधारित यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।