#Business

रायपुर में ‘नेल्स बाय सकीना’ का भव्य शुभारंभ, विधायक संपत अग्रवाल और सैय्यद सलमा ने किया उद्घाटन

Advertisement Carousel

 

० शंकर नगर में खुले नए शोरूम में नेल आर्ट, प्रीमियम एक्सेसरीज और फैशन प्रोडक्ट्स की मिलेगी विस्तृत रेंज

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर में शुक्रवार को ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। बसना विधायक संपत अग्रवाल और स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरमैन एवं भारतीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वाइस प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और संचालिका सकीना को शुभकामनाएं दीं।

शंकर नगर में शुरू हुआ नया शोरूम

रायपुर के शंकर नगर, एसबीआई बैंक के समीप स्थित ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व महापौर एजाज ढेबर तथा समाजसेवी सैय्यद सलमा उपस्थित रहे।

नेल आर्ट से लेकर फैशन एक्सेसरीज तक की सुविधा

शोरूम की संचालिका सकीना ने बताया कि यहां ग्राहकों को नेल आर्ट एक्सेसरीज, प्रीमियम वॉच, मोबाइल एक्सेसरीज, पर्स, बैग, ब्रेसलेट, रिंग, नेल पॉलिश सहित कई ब्रांडेड और फैशनेबल उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली और रायपुर से नेल आर्ट का प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्राप्त किया है और भविष्य में विभिन्न शहरों में नेल अकादमी स्थापित करने की योजना है।

‘ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता’

सकीना ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और संतुष्टिपूर्ण सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेहनत, गुणवत्ता और विश्वास के बल पर वे अपने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती हैं।

मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी : संपत अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता उन्हीं को मिलती है जो मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सकीना अपने प्रयासों से निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगी।

‘सकीना युवाओं के लिए प्रेरणा’ : सैय्यद सलमा

सैय्यद सलमा ने कहा कि सकीना की मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
कार्यक्रम में हाजी इब्राहिम, आरिफा बानो, सरफराज, आरिफ यजदानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।