#प्रदेश

CG Assembly Monsoon Session: विधानसभा के तीसरे दिन बाघों के शिकार और प्रिंटिंग घोटाले का मुद्दा गूंजेगा

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का जवाब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने विभागों से संबंधित विभिन्न दस्तावेज सदन में रखेंगे।

दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

आज सदन में दो अहम ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें:

0 इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला।
0 शासकीय मुद्रणालय के प्रिंटिंग कार्य में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुख रहेगा।

अन्य विधायी कार्य भी होंगे

विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में पेश करेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह विभिन्न याचिकाएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके अलावा सदन की कार्यवाही के दौरान 7 शासकीय विधि विषयक कार्य भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।