PM मोदी का वीडियो संदेश, सरकार के आश्वासन पर 27वें दिन खत्म हुआ वांगचुक का अनशन

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात बड़े घटनाक्रम सामने आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया, वहीं 27 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया।
पीएम मोदी के बड़े ऐलान
० पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लाया जाएगा।
० फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रावधान वाला विधेयक तैयार।
० शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में विधेयक पर चर्चा होगी।
० कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में जल्द पेश किया जाएगा।
० दोषियों को त्वरित और कड़ी सजा दिलाने पर सरकार का जोर।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि इस विधेयक को जल्द से जल्द संसद से पारित कराया जाए, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
27वें दिन टूटा सोनम वांगचुक का अनशन
० स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
० सरकार से लंबी बातचीत के बाद लिया फैसला।
० संभावित हिंसा टालने और लिखित आश्वासन मिलने के बाद खत्म किया अनशन।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत और देश में संभावित तनाव को देखते हुए उन्होंने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों के हितों से जुड़े अपने वादों को जल्द पूरा करेगी।





