छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, किरण देव बोले- नेपाल-बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाने की साजिश सफल नहीं होगी

० NEET छात्र आंदोलन में कांग्रेस पर घुसपैठ का आरोप, बोले- छात्रों के मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष कर रहा राजनीति
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुरुवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहती है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था और जागरूक जनता के कारण उसके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
किरण देव ने आरोप लगाया कि NEET और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की घुसपैठ कर माहौल को भड़काने की कोशिश की है। उनका कहना था कि छात्रों के हितों से जुड़े विषयों पर सरकार संसद और विधानसभा में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन कांग्रेस बहस से बचकर सड़कों पर राजनीतिक प्रदर्शन कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक समाधान की दिशा में काम होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
किरण देव ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा कर देश का माहौल खराब करना चाहती है, लेकिन जनता उसके इस राजनीतिक एजेंडे को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि




