#प्रदेश

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर,वन विभाग के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 22 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नत किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को रेंजर (वन परिक्षेत्र अधिकारी) के पद पर प्रमोट किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना विभागीय आवश्यकता के अनुसार की जाएगी।

सरकार के इस फैसले को वन विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ने के साथ ही अधिकारियों का मनोबल भी मजबूत होने की उम्मीद है।