गरियाबंद में एक माह से दहशत फैला रहे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

० केराबाहरा गांव में विशेष अभियान सफल, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर होगा आगे का निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में पिछले एक महीने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। रिहायशी इलाके में लगातार आवाजाही और पालतू मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। पूरे अभियान के दौरान तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। वन मंत्री के निर्देश पर चला विशेष अभियान वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर गरियाबंद वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा (ग्राम […]

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर,वन विभाग के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 22 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नत किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को रेंजर (वन परिक्षेत्र अधिकारी) के पद पर प्रमोट किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना विभागीय आवश्यकता के अनुसार की जाएगी। सरकार के इस फैसले को वन विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ने के साथ ही अधिकारियों का मनोबल भी मजबूत होने की […]