#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों का तबादला : सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारियां, 21 अगस्त से संभालेंगे कार्यभार

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फड़तरे अनिकेत अशोक (IAS-2020)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, जशपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर

अरविंद कुमार टी. (IAS-2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

अक्षय दोशी (IAS-2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, रायगढ़
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

क्षितिज गुरभेले (IAS-2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, कोरबा
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़

विपिन दुबे (IAS-2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बस्तर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा
प्रशिक्षण के बाद मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, अधिकारियों ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इसके बाद उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में एसडीएम (अनुविभागीय अधिकारी-राजस्व) के रूप में पदस्थ किया गया है।

इन सभी अधिकारियों की नई नियुक्ति 21 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।