ED Raid Breaking : राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, नाहटा ग्रुप से जुड़े 3 ठिकानों पर एक साथ छापा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। शहर से लगे तीन अलग-अलग ठिकानों पर ED की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई में नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई शुरू की। टीमों ने भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों में जांच शुरू की।
छापेमारी के दौरान ED की टीम दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
तीनों ठिकानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।
किस मामले में हुई कार्रवाई? अभी तस्वीर साफ नहीं
ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। तीनों ठिकानों पर जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।




