भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर महंत कॉलेज में हुआ सेमिनार

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, संघर्ष और जनहानि की पीड़ादायक घटनाओं को स्मरण करना तथा भावी पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी, डॉ. आर. पी. दुबे, डॉ. राकेश चंद्राकर, डॉ. प्रेम चंद्राकर, डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. अर्चना मोडक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भारत विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों एवं उसके मानवीय प्रभावों पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी सहित डॉ. आर. पी. दुबे, डॉ. राकेश चंद्राकर, डॉ. लक्ष्मीकांत साहू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की दलनायिका वीणा यादव, लेपाक्षी वर्मा, प्रांजल वर्मा एवं प्रशांत साहू ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेविका सिमरन सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दलनायक महेंद्र पटेल, गुलशन वर्मा, महक तिवारी, दुर्गेश साहू, प्रिंस झा, हिमांशु वर्मा , भवानी बेलोपानी , दीपक,शिल्पी एवं आकांक्षा नायक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।





