कुलपति डॉ. मनोज दयाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

रायपुर। आवास एवं शहरी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने सोमवार को बिलासपुर में सौजन्य भेंट की।
इस दौरान विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों के बीच युवा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।





