#प्रदेश

कानपुर में खेतों में धड़ाम हुआ ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान, दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत; हादसे से मचा हड़कंप

Advertisement Carousel

 

कानपुर। कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम भी मौके पर पहुंची और विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला।

तेज आवाज के साथ खेत में गिरा विमान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। विमान के गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर विमान के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

हैलट अस्पताल ले जाए गए ट्रेनी पायलट

पुलिस ने मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। इनमें एक ट्रेनी पायलट को गंभीर हालत में तत्काल हैलट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।