स्मार्ट मीटर के विरोध मे कांग्रेस नेता – कार्यकर्ता उतरे घर – घर संपर्क अभियान में…

राजिम । फिंगेश्वर ब्लॉक में स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने घर-घर चलो अभियान तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा 27 अगस्त को लफंदी धूमा परतेवा श्याम नगर बरौंडा सिंधोरी में बूथ कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई बैठक में कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा की जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल में कथित रूप से अनाप-शनाप वृद्धि हुई है और वे इससे असंतुष्ट हैं उनसे स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर सहमति फार्म भरवाया जाएगा। बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संवाद करने और फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लॉक मॉनिटरिंग प्रभारी डीके ठाकुर जी मंडल प्रभारी डॉ रमेश साहू देवेंद्र साहू हिमेश्वरी साहू तथा मंडल अध्यक्ष होरीलाल वर्मा की विशेष उपस्थित रही। ब्लॉक प्रभारी डी के ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पढ़ने की शिकायतें सामने आ रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर उनकी उनके बीच जाएगी और अभियान को लगातार आगे बढ़ाएगी
श्याम नगर मंडल के बरौंडा सेक्टर में भी घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता
इसी क्रम में 27 अगस्त को श्याम नगर मंडल के बरौडा सेक्टर में भी स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर घर-घर चलो अभियान जारी रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल मॉनिटरिंग प्रभारी डीके ठाकुर मंडल प्रभारी डॉ रमेश साहू सहप्रभारी देवेंद्र सहप्रभारी साहू हिमेश्वरी साहू मंडल अध्यक्ष होरीलाल वर्मा लफंदी सेक्टर अध्यक्ष पूरन साहू बूथ अध्यक्ष दीनदयाल साहू पंचायत अध्यक्ष जानकी ध्रुव परतेवा बूथ अध्यक्ष घनश्याम ध्रुव धूमा बूथ अध्यक्ष धर्मवीर वर्मा पंचायत अध्यक्ष माखन वर्मा श्याम नगर बूथ अध्यक्ष चंद्रिका साहू बड़ौडा सेक्टर अध्यक्ष विष्णु जांगड़े की बूथ अध्यक्ष शंकर वर्मा बूथ अध्यक्ष गौतारीया चेलक आदि उपस्थित थे ।





