CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, दीपक अग्रवाल की जगह राजेंद्र कटारा संभालेंगे खाद्य एवं औषधि प्रशासन

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर रहने के दौरान उनके विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजेंद्र कुमार कटारा को सौंपा गया है। वहीं इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
27 नवंबर तक अवकाश पर रहेंगे दीपक अग्रवाल
आदेश के अनुसार IAS दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ और अतिरिक्त प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग के पद पर हैं। वह 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं।
उनकी अनुपस्थिति के दौरान इफ्फत आरा, विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।
राजेंद्र कटारा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जिम्मेदारी
वहीं IAS राजेंद्र कुमार कटारा, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं, अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।सामान्य प्रशासन विभाग ने यह व्यवस्था दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश की अवधि को ध्यान में रखते हुए की है।






