#प्रदेश

CM Sai Meet Smriti Irani: सीएम साय ने स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की।

बस्तर के विकास मॉडल पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और क्षेत्र में आए बदलावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार पर जोर

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी पहलों की भी जानकारी दी। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों से भी अवगत कराया।

आदिवासी क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच

सीएम साय ने आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ-साथ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुंचे।