राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ के 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, पत्रकारिता से लेकर कला-साहित्य और खेल क्षेत्र की हस्तियों का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया।
इस वर्ष शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के डुमन लाल ध्रुव और गुण्डाधुर सम्मान कोरबा की संजू देवी को प्रदान किया गया है। पत्रकारिता, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, कृषि, खेल, चिकित्सा, विधि और ग्रामीण पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुल 36 पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
राज्य अलंकरण पुरस्कारों की पूरी सूची
- शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान – डुमन लाल ध्रुव, धमतरी
- यति यतनलाल सम्मान – विश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी, दुर्ग (श्री धनसिंह बघेल)
- गुण्डाधुर सम्मान – संजू देवी, कोरबा
- मिनीमाता सम्मान – लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद (सुश्री लता नेताम)
- गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान – सुखचंद भास्कर, कबीरधाम
- ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार – प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट, बस्तर (श्री धनसिंह बघेल)
- हबीब तनवीर सम्मान – डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, रायपुर
- महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान – टोमन कुमार, बालोद
- पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान – तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, बिलासपुर
- पं. सुन्दरलााल शर्मा सम्मान – डॉ. बिहारीलाल साहू, रायगढ़
- चक्रधर सम्मान – डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, रायपुर
- दाऊ मंदाराजी सम्मान – श्रीमती रेखा जलक्षत्री, रायपुर
- डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार – पुन्नीदास भट्ट, कबीरधाम
- महाराजा अग्रसेन सम्मान – बाबूलाल अग्रवाल, रायगढ़
- चन्द्रूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया-हिन्दी) – प्रमोद कुमार साहू, रायपुर
- चन्द्रूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-हिन्दी) – बरूण सखाजी सहयानी, दिल्ली और रसिका पाण्डेय, रायपुर
- मधुकर खेर पत्रकारिता पुरस्कार – शिशिर राय चौधरी, रायपुर
- धनवन्तरि पुरस्कार – डॉ. दिनेश कुमार नाग, धमतरी
- श्रीमती बिलासादेवी केवट मत्स्य विकास पुरस्कार – प्रदीप कुमार सोनी, बालोद
- राजश्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान – डॉ. बहुरन सिंह पटेल, रायपुर
- डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान – सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर (श्री सी. श्रीनिवास चौंगडम)
- स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार – अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, बलौदाबाजार (श्री अंतर्यामी सामल)
- पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान – सुरेश कुमार ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक, रायपुर
- छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान – श्रीमती दीपाली सरावगी, दंतेवाड़ा
- किशोर साहू सम्मान – सैयद ताहिर अली (करन खान), रायपुर
- लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान – श्रीमती साधना यादव, दुर्ग
- देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – सी. एल. रात्रे, आरंग, रायपुर
- खुमान साव सम्मान – चंद्रभूषण वर्मा, रायपुर
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – दुर्गा प्रसाद पारकर, दुर्ग
- किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – मोहन सुंदरानी, रायपुर
- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – कौस्तुभ शुक्ला, दिल्ली और हेमंत कुमार मिश्र, रायपुर
- माता बहादुर कलारिन सम्मान – श्रीमती बुलबुल वैद्या, कांकेर
- पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान – अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक, रायपुर
- डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान – चेतन लाल देवांगन, पंडवानी, दुर्ग
- मुख्यमंत्री राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार – सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ‘सनी’, कबीरधाम
- संत रविदास सम्मान – जगदीश प्रसाद देवांगन, बालोद
राज्योत्सव के अवसर पर घोषित इन पुरस्कारों के जरिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।





