#प्रदेश

भिलाई में फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ गोदाम का सामान

Advertisement Carousel

जामुल थाना क्षेत्र के छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में हादसा, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा; आग लगने की वजह अज्ञात

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, जगदम्बा फोम्स में सोफा और दीवान के गद्दे बनाने का काम होता है। फैक्ट्री में अचानक आग लगने से वहां रखे फोम और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।