#प्रदेश

छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, कई जिलों में लगाएंगे जन चौपाल

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, मैनपाट, अंबिकापुर और बलरामपुर में जन चौपाल आयोजित कर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक बैठक में भी शामिल होंगे।

16 नवंबर को जशपुर से शुरू होगा दौरा
सुखदेव भगत 16 नवंबर को जशपुर पहुंचेंगे। यहां जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में जन चौपाल के माध्यम से लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

कोल ब्लॉक प्रभावित ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात
दौरे के दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को वह मैनपाट से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। यहां बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम साल्ही पहुंचकर पीईकेबी, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।

अंबिकापुर में संगठनात्मक बैठक, बलरामपुर में जन चौपाल
18 नवंबर को दौरे के अंतिम दिन सुखदेव भगत अंबिकापुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद बलरामपुर पहुंचकर जन चौपाल में हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनका फोकस जनसंवाद के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता पर रहेगा।