#प्रदेश

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चे फरार, पूजा के दौरान ग्रिल तोड़कर हुए गायब

Advertisement Carousel

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की है। बताया जा रहा है कि पूजा के आयोजन के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से भाग निकले। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया।

पूजा के दौरान मौका पाकर फरार हुए बच्चे
जानकारी के मुताबिक, धनतेरस के अवसर पर बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान पांच बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने शुरू की फरार बच्चों की तलाश
पांच बच्चों के फरार होने की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की टीम बच्चों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्चे किन परिस्थितियों में फरार हुए और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।फिलहाल बच्चों के फरार होने के कारणों और घटना के समय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।