जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चे फरार, पूजा के दौरान ग्रिल तोड़कर हुए गायब
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की है। बताया जा रहा है कि पूजा के आयोजन के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से भाग निकले। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। पूजा के दौरान मौका पाकर फरार हुए बच्चे जानकारी के मुताबिक, धनतेरस के अवसर पर बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान पांच बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया और वहां से फरार […]



