#प्रदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ देवभोग दूध, आज से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Advertisement Carousel

रायपुर। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ में देवभोग दूध भी महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं।

एक लीटर दूध के लिए अब देने होंगे 61 रुपये

नई कीमतों के मुताबिक, देवभोग का एक लीटर दूध पैकेट, जो पहले 59 रुपये में मिलता था, अब 61 रुपये में मिलेगा। वहीं, आधा लीटर दूध पैकेट की कीमत बढ़ाकर 31 रुपये कर दी गई है।

आम उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ

दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है। ऐसे में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा। पहले से ही खाद्य पदार्थों और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को अब दूध खरीदने के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।