CG News: छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ देवभोग दूध, आज से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानें नई कीमत

रायपुर। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ में देवभोग दूध भी महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं। एक लीटर दूध के लिए अब देने होंगे 61 रुपये नई कीमतों के मुताबिक, देवभोग का एक लीटर दूध पैकेट, जो पहले 59 रुपये में मिलता था, अब 61 रुपये में मिलेगा। वहीं, आधा लीटर दूध पैकेट की कीमत बढ़ाकर 31 रुपये कर दी गई है। आम उपभोक्ताओं की जेब पर […]