Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-दुर्ग-भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी; शराब और महादेव सट्टा केस से जुड़े तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ED की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में सरकारी अधिकारी, कारोबारी और उनसे जुड़े परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ ठिकानों पर कथित शराब घोटाले और महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, सभी स्थानों पर चल रही कार्रवाई को लेकर ED की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
रायपुर में वित्त सहायक राजेंद्र सिंह के घर पहुंची ED
जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कॉलोनी में ED की टीम ने जेल एवं होमगार्ड विभाग में वित्त सहायक के पद पर पदस्थ राजेंद्र सिंह के आवास पर दबिश दी है। टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
दुर्ग-भिलाई में होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापा
वहीं, दुर्ग-भिलाई में एक चर्चित होटल के मालिक के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है। फिलहाल इस छापेमारी के पीछे की वजह और जांच के दायरे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के आवास पर दबिश
धमतरी में ED की टीम ने अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के रुद्री स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इंदिरा सिंह के पति नवीन सिंह तोमर को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। ED की टीम आवास पर दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
दिल्ली में भी कारोबारी ठिकानों पर ED का एक्शन
छत्तीसगढ़ के अलावा महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने दिल्ली में भी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच के दायरे में पिता-पुत्र से जुड़ी नौ कंपनियां भी बताई जा रही हैं।
बताया जाता है कि राहुल मक्कर ने सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई चर्चित शादी में कैटरिंग का काम किया था। ED को आशंका है कि महादेव ऑनलाइन सट्टे से अर्जित करोड़ों रुपये इन लोगों तक पहुंचाए गए और इस रकम का निवेश दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट





