Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-दुर्ग-भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी; शराब और महादेव सट्टा केस से जुड़े तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ED की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में सरकारी अधिकारी, कारोबारी और उनसे जुड़े परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ ठिकानों पर कथित शराब घोटाले और महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, सभी स्थानों पर चल रही कार्रवाई को लेकर ED की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रायपुर में वित्त सहायक राजेंद्र सिंह के घर पहुंची ED […]



