#त्योहार-पर्व #धार्मिक

आज कालाष्टमी : शत्रुओं का दमन करने आज करें भगवन भैरव और शिव की पूजा

Advertisement Carousel

आज कालाष्टमी है। आज के दिन भगवान भैरव और भगवान शिव का पूजन समस्त शत्रुओं और कष्टों का दमन करने वाला है। यदि आपके जीवन में अनेक संकट चल रहे हैं। आप शत्रुओं से घिरे हुए हैं तो आज के दिन भगवान भैरवनाथ का पूजन करें। भैरवाष्टकम का पाठ करें। आज शुक्रवार का दिन है। यदि आपके अपने जीवनसाथी से संबंध खराब चल रहे हैं। आपका प्रेम संबंध कठिन दौर से गुजर रहा है तो आप आज के दिन क्लीं कामदेवाय नम: मंत्र की 21 माला स्फटिक की माला से जाप करें।



आज विशेष :
कालाष्टमी, पंचक प्रारंभ रात्रि 12:16 से सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 5:51 से दोपहर 1:04 तक आज का शुभ रंग : सफेद, चमकीला सफेद आज के पूज्य देव : कामदेव आज का मंत्र : क्लीं कामदेवाय नम: