Close

Accident:रायगढ़ में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस पुल से टकराई, 26 लोग घायल

रायगढ़। छग के रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बस पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें 2 गंभीर हैं। घटना घरघोड़ा के पास हुई। हादसे के बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया।

बता दें कि तेज रफ्तार बस के नियंत्रण खो देने और पुल से टकरा जाने से 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रायगढ़ जिले के दर्री डीपा के पास हुई। जानकारी के मुताबिक कुल 20 से अधिक लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

scroll to top