इस दिन से लागू होंगे देश में नए आपराधिक कानून, जानें नए अधिनियम की अहम बातें
नई दिल्ली: देश में तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई से लागु हो जाएंगे। सरकार ने तीन तीनों कानून को लागु करने के लिए 24 फरवरी को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि अब इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तीन अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। इनके मुताबिक नए कानूनों के प्रावधान एक जुलाई से लागू होंगे। ये कानून […]



