छॉलीवुड अभिनेता मोहित साहू पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शादी से मुकरने का किया दावा

रायपुर। छालीवुड अभिनेता मोहित साहू के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप सामने लगाए हैं. आरोप लगाने वाली स्थानीय युवती ने बताया कि मोहित साहू ने उसे बेरहमी से पीटा। युवती ने दावा किया कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी करने के बाद वापस रायपुर लौटने पर शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी और युवती को अलग-अलग रख रहा था। जानकारी के अनुसार, युवती और मोहित साहू के बीच पहले वाद-विवाद हुआ। विवाद के बाद मोहित साहू कथित तौर पर युवती के घर में घुसा और ठोस वस्तु से हमला किया। यह घटना […]

Ind -NZ T-20 Match : भारत- न्यूजीलैंड का दूसरा टी-20 मैच, दोनों टीमें पहुंची रायपुर

रायपुर। रायपुर में मैच खेलने भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहुंची है, आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह और क्रिकेटीय माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर गौतम गंभीर के साथ-साथ पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से Team CricFest ने अपने मेंटोर […]

महंत कॉलेज में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन

रायपुर। गांधी चौक स्थित महन्त कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि डॉक्टर वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण अधिकार आयोग, ने कहा कि शतरंज का खेल बुद्धि का खेल है इसमें एकाग्रता बहुत जरूरी होती है. उन्होंने कहा इसी एकाग्रता से जीवन में सक्रियता बनती है उनका कहना था कि यह खेल कुशल रणनीतिकार बनने में मदद करता है जो हारेगा वह नई सीख लेकर जाएगा इस खेल को सद्भावना से खेलना चाहिए। क्योंकि जीवन में ब्लैक एंड व्हाइट दोनों हिस्से होते हैं महाविद्यालय के संदर्भ में डॉ वर्णिका शर्मा ने कहा कि यह कॉलेज समृद्ध कॉलेज है […]

असम माघ बिहू की थीम पर आकृति महिला मंडल ने मनाया आनंद मेला

० प्रबंध निदेशक एसके. कटियार एवं श्रीमती प्रभा कटियार हुईं शामिल जांजगीर। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के आवासीय परिसर में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया। आनंद मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार एवं जनरेशन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया द्वारा मुख्य अतिथि को हिमांचली टोपी और शाॅल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। आनंद मेला का शुभारंभ प्रबंध निदेशक द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप […]

Big Breaking : बकुलाही के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कोयला भट्टे में विस्फोट से 6 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

भाटापारा। बकुलाही स्थित रियल इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 6 मजदूरों की मौत होने की खबर आ रही है। डीएससी कोयला भट्टे में विस्फोट होने से खलबली मच गई। भट्ठे के आसपास कई मजदुर सफाई कार्य कर रहे थे। मजदूरों पर गर्म कोयला गिरने से सभी गंभीर से झुलस गए। कुछ अन्य मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए है। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ ही बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया है। जानकारी के […]

बीजापुर : इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक परिवार के 4 लोग बहे, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बीजापुर। बीजापुर में इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों में दो महिलाएं और दो बच्चों शामिल हैं। डोंगी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। यह घटना शाम करीब 5 बजे उसपरी झिल्ली घाट पर हुई। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के निवासी थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी डोंगी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। तहसीलदार सूर्यकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। नगर सेना (होमगार्ड) […]

24 से 31 जनवरी तक कई यात्री ट्रेनें कैंसिल, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

राजनांदगांव। राजनांदगांव नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 से 31 जनवरी तक कई यात्री ट्रेनें कैंसिल रहेगी। राजनांदगांव-कलमना तीसरी रेल लाइन को तुमसर यार्ड से जोड़ने कार्य चलेगा। इस कारण कई ट्रेनें कैंसिल रहेगी तो वहीं कुछ देरी से रवाना होगी और गंतव्य से पहले समाप्त होगी। ऐसे में दुर्ग से नागपुर के बीच रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सप्ताहभर रेल यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं जो ट्रेनें चलेगी उसमें दबाव बढ़ने के कारण यात्रियों को कष्टदायक यात्रा करनी पड़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में राजनांदगांव-कलमना तीसरी रेल लाइन परियोजना अंतर्गत अधोसंरचना विकास कार्य प्रगति […]

नवा रायपुर को आईटी एवं स्टार्ट-अप हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का महत्वपूर्ण निर्णय ० एसटीपीआई के सहयोग से नवा रायपुर में 04 नए सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की होगी स्थापना रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में चार नवीन सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप ( Centres of Entrepreneurship ) की स्थापना हेतु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ एमओयू के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद का यह निर्णय […]

रायपुर साहित्य उत्सव में देश-प्रदेश के सौ से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार होंगे शामिल : अब तक 10 हजार से अधिक साहित्य प्रेमियों ने कराया पंजीकरण

  ० 23 से 25 जनवरी तक स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह उत्सव साहित्य, संस्कृति और विचार-विमर्श का एक सशक्त मंच बनेगा, जिसमें देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लेखक, कवि, विचारक, बुद्धिजीवी और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश के मुख्य आतिथ्य में होगा उद्घाटन समारोह रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का उद्घाटन 23 जनवरी 2026 […]

छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में हुए शामिल ० शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक के नामकरण एवं मूर्ति स्थापना, […]