प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गरियाबंद जिले में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत 2 लाख से ज्यादा पौधो का किया जायेगा वितरण

० गरियाबंद वन विभाग के एसडीओ मनोज चंद्राकर ने बताया गरियाबंद जिले में इस अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह गरियाबंद। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत गरियाबंद जिले में दो लाख से ज्यादा पौधें का वितरण किया जा रहा है, वन विभाग द्वारा लगातार गांव गांव स्टाल लगाकर पौधा वितरण कर लोगो को पौधोरापण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है,वन विभाग गरियाबंद के एसडीओ मनोज चन्द्राकर के नेतृत्व में लगातार पौधा वितरण कार्य जारी है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया है इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में जोड़कर एक […]

सीएम ऑफिस को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, ATS जांच में जुटी

पटना।बिहार के मुख्मयंत्री दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। पटना के सचिवालय थाने में इस मामले से संबंध एफआईआर दर्ज हुई है। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा ग्रुप के नाम से एक ईमेल मिला है, जिसमें सीएम सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बिहार की एटीएस मामले की जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला? पटना के सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन अलकायदा के नाम से आई है। अलकायदा के नाम से सीएमओ कार्यालय को एक मेल आया है। एटीएस ने मामले की जांच के बाद […]

इटावा में बड़ा सड़क हादसा; डबल डेकर बस कार से टकराकर खाई में गिरी, 6 की मौत 25 घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक डबल डेकर बस कार से टकरा कर खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को नींद का झोंका आने से हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां पर किमी संख्या 129 पर कार के चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर अपनी लेन बदलकर दूसरी लेन में चली गई […]

11 से 14 अगस्त तक भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी भाजपा, नितिन नबीन ने दिग्‍गजों संग बनाई रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता ‘हर […]

पेरिस ओलंपिक 2024 : Gold medal से चूकी Manu Bhaker..फिर भी रचा ऐसा इतिहास जो कोई नहीं कर सका …

दिल्ली। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि 25 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल से चूक गईं। शनिवार को आयोजित इस इवेंट में, मनु एक समय गोल्ड मेडल के बेहद करीब पहुंच गई थीं, लेकिन अंतिम चार शूटरों में एक कमजोर शॉट ने उन्हें चौथे स्थान पर ला खड़ा किया। मनु की शानदार शुरुआत और मध्यवर्ती प्रदर्शन मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पहली सीरीज में उन्होंने 5 में से 2 शॉट्स 10.2 से ऊपर मारे। दूसरी सीरीज में, उन्होंने 5 में से 4 शॉट्स सटीक निशाने पर लगाकर चौथे स्थान से दूसरे स्थान […]

मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत,एक महिला एवं एक बच्चा घायल

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को एक खाली पड़े भवन की दीवार गिर जाने से चार बच्चों की मौत हो गई और एक महिला एवं एक बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना गढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पास हुई। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि ‘सनराइज पब्लिक’ स्कूल के बच्चे घर जा रहे थे, तभी पास में ही एक खाली पड़े भवन की दीवार उनके ऊपर गिर गई। डीएम प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चे उस समय एक ‘केयरटेकर’ के साथ घर जा रहे थे तथा जब तक उन्हें मलबे से बाहर […]

आज का इतिहास 4 अगस्त : आज ही के दिन हुआ था अभिनेता और गायक किशोर कुमार का जन्म

निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और कॉमेडी को लोग आज भी याद करते हैं। देश की पहली कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं। हास्य फिल्मों की बात हो तो इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है। देश दुनिया […]

आज का राशिफल 4 अगस्त : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा हरियाली अमावस्या का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज के दिन वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है। जिससे उबर पाना बहुत मुश्किल होगा। स्वास्थ्य को लेकर आजा परेशान रह सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपको कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करना पड़ सकती है, जिस कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। मिथुन […]

आज का पंचांग 4 अगस्त : आज है हरियाली अमावस्या, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज हरियाली अमावस्या का दिन है। यह तिथि पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 04 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 04 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि- कर्क सूर्योदय और सूर्यास्त का समय […]

CG Breaking: डीजीपी अशोक जुनेजा को छह माह की सेवावृद्धि मिली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा को भारत सरकार ने छह माह की सेवावृद्धि दे दी है। राज्य सरकार ने अशोक जुनेजा को छह की सेवावृद्धि का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। जुनेजा का कार्यकाल 4 अगस्त को समाप्त हो रहा था।