गरियाबंद :आदमखोर तेंदुए ने युवक पर हमले के बादढाई साल की मासूम को किया जख्मी,किसान के घर के कमरे में हुआ कैद, अब रेस्क्यू की तैयारी

गरियाबंद। हमले की दो बड़ी घटना होने के बाद आखिरकार तेंदुआ बारुका ग्राम के एक किसान के घर के कमरे में कैद हो गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका में महज 4 घंटे के अंतराल में तेंदुए के हमले की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। इस बार जंगली तेंदुए ने ढाई साल की मासूम रश्मि यादव पर हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे रश्मि अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पास में काम कर रहे गांव के ही देवानंद […]

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

  रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि के उल्‍लेख के साथ हुई। स्‍पीकार डॉ. रमन सिंह ने पूर्व राज्‍यसभा सांसद गोपाल जी व्‍यास और अविभाजित मध्‍य प्रदेश के पूर्व सदस्‍य नंदा राम सोरी के निधन का उल्‍लेख किया। दिवंगतों के सम्‍मान में सदन ने दो मिनट का मौन रखा और उसके बाद कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्‍थगित कर दी गई। स्‍पीकर ने इन दोनों पूर्व राज्‍यसभा और विधासनसभा सदस्‍यों के निधन का उल्‍लेख किया। सदन […]

Winter Weather: चक्रवाती तूफान की दस्तक, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

दिल्ली। देशभर में मौसमी परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले दो दिनों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने ठंड के प्रकोप को और बढ़ा दिया है। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक समुद्र तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठने और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का खतरा है। साथ ही, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में घने कोहरे की […]

Ustad Zakir Hussain: 12 साल की उम्र में शुरू की थी संगीत यात्रा, 5 रुपये थी पहली फीस, कलाकार के रूप में भी थे मशहूर

मुंबई। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ, जहां वह कुछ दिनों से हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका निधन भारतीय और वैश्विक संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दो बेटियों के पिता उस्ताद जाकिर हुसैन उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। वह महान तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी के बेटे थे, जिन्होंने अपनी जीवनभर की साधना से भारतीय शास्त्रीय […]

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में तापमान 2 डिग्री तक पंहुचा, शीतलहर के लिए अलर्ट जारी,बारिश की भी संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है. कई जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है.   मौसम विभाग ने कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इनमें से बलरामपुर जिले में सबसे अधिक ठंड महसूस की जा रही है, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री तक गिर चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 दिसंबर से प्रदेश में फिर से बादल छाने की संभावना […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से : इस सत्र में होंगी 4 बैठकें, 4 विधेयक किए जाएँगे पेश

रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन से ही विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है, खासकर धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर. विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने का मन बना लिया है और इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की योजना है.बता दें, इस सत्र में कुल 4 बैठकें होंगी. सत्र की शुरुआत सोमवार को सुबह 11 बजे होगी. पहले दिन पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक नंदराम सोरी को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी. सत्र के पहले दिन ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा, जिस पर दूसरे दिन 17 […]

Accident : बालोद में बीती रात हुआ भीषण सड़क हादसा : 13 लोगों से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही 6 की मौत, 7 घायल

बालोद। बालोद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला और घायलों तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव […]

अमित शाह ने जगदलपुर में हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के लोगों से मुलाकात की

० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15 हज़ार से अधिक आवासों को बनाने को मंज़ूरी दी ० नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को एक गाय या भैंस देकर डेयरी कोऑपरेटिव बनाने की शुरूआत भी की जा रही है ० हिंसा में लिप्त लोगों को मारना रास्ता नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने हथियार उठा रखे हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में वापिस लाना है ० जब बस्तर की एक बच्ची ओलंपिक में पदक जीतेगी, वो पूरी दुनिया को संदेश जाएगा कि हिंसा रास्ता नहीं है बल्कि विकास रास्ता है ० छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है और इसे पूरे देश में रेप्लिकेट करके हथियार […]

विकास की यशोगाथा बनेगा बस्तर ओलंपिक : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

० बस्तर ओलंपिक का आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि बस्तर की संस्कृति, उत्साह, और प्रतिभा का उत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बस्तर जिले के जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक आने वाले दिनों में बस्तर के विकास की यशोगाथा बनेगा और शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीद की नींव डालने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम देश से नक्सलवाद को पूर्ण रूप से 31 मार्च 2026 तक समाप्त करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद समाप्त होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। मां दंतेश्वरी की […]

आज का राशिफल 16 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष राशिफल : समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे मेष राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अटके धन की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर होगी। आज आप दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसा खर्च करेंगे। शाम के समय माता-पिता को देव दर्शन के लिए ले जा सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार के दिन कच्चा दूध, दही, घी, शहद, काले तिल आदि से […]